सांची का दूध भी हुआ महंगा, 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ेंगे दाम

भोपाल। आम जनता की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। अमूल के बाद अब सांची ने भी पैक्ड दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शनिवार, 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। भोपाल के साथ-साथ इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड दुग्ध संघों ने भी दरों में यह इजाफा किया है।
दुग्ध संघों ने इस मूल्य वृद्धि के पीछे पैकिंग मटेरियल और ट्रांसपोर्टेशन की बढ़ती लागत को मुख्य कारण बताया है। संघ के अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए उपभोक्ता मूल्य बढ़ाना आवश्यक हो गया था। इससे पहले अमूल ने 12 नवंबर से अपने दूध के दामों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद अमूल गोल्ड (1 लीटर) 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए और अमूल फ्रेश (1 लीटर) 57 रुपए से बढ़कर 59 रुपए का हो गया है। अमूल की इस बढ़ोतरी के ठीक अगले दिन यानी 13 नवंबर को सांची ने भी दाम बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए।
राजधानी के बाजार और खपत का गणित
पैक्ड दूध के बाजार में सांची की हिस्सेदारी सबसे बड़ी है, जिससे इस फैसले का सीधा असर लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। राजधानी भोपाल में दूध की दैनिक खपत का आंकड़ा कुछ इस प्रकार है। खुला दूध 6 से 8 लाख लीटर प्रतिदिन, सांची (पैक्ड)  औसतन 3 लाख लीटर प्रतिदिन, सौरभ व श्रीधी संयुक्त रूप से करीब 1 लाख लीटर प्रतिदिन (शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सप्लाई), अमूल करीब 80 हजार लीटर प्रतिदिन और अन्य मदर डेयरी की सप्लाई मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में सीमित है।
 


Leave Comments

Top