एमपी जा रही बस में यमुना एक्सप्रेसवे पर लगी आग, 40 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक बस में अचानक आग लग गई. हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे. चालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे राया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 110 के पास बस में अचानक आग लग गई. शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. चालक ने तत्काल बस रोककर यात्रियों को बाहर निकलने में मदद की. कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते यात्रियों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया.


Leave Comments

Top