
प्रतीकात्मक फोटो।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आयुष्मान भारत निरामयम् योजना में अनियमितताएं मिलने पर भोपाल के दो निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने सिद्धांता रेडक्रास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और सृष्टि हॉस्पिटल को योजना से निलंबित करते हुए स्टाप पेमेंट की कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध दस्तावेजों के परीक्षण के बाद की गई।
आयुष्मान योजना के प्रावधानों का उल्लंघन या किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।- अधिकारी अरविंद शाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी