सेवा यात्रियों ने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर विभिन्न सेवा कार्यों में की सहभागिता

वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर ’जल-जन और सेवा संकल्प यात्रा‘ बुधवार को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की
------------------------------------------------------
- सेवा यात्रियों ने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर विभिन्न सेवा कार्यों में की सहभागिता 

भोपाल, 23/09/2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से युवा मोर्चा द्वारा ‘वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक आयोजित ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ बुधवार को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पहंुची। सेवा यात्रियों ने पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर विभिन्न सेवा कार्य करते हुए जनसेवा का संदेश दिया। ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ के विभिन्न मार्गों पर सेवा यात्रियों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से सेवा, सहभागिता और जनसरोकार का संदेश गांव-गांव तक पहुंच रहा है। यात्रा अपने निर्धारित मार्गों से आगे बढ़ते हुए जनसेवा के संकल्प को मजबूत कर रही है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का समग्र विकास हो रहा है - श्री विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के सेवा यात्रियों के साथ खजुराहो स्थित ननोरा तालाब में स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का हर कोना विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं ने करोड़ों देशवासियों के जीवन से जल संकट को हमेशा के लिए दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हर निर्णय समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित है। आज डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण गांव, गरीब, युवा और महिलाएं सशक्त हो रही हैं। यह सेवा संकल्प यात्रा जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री जी के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र का जीवंत प्रमाण है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश में विकास और जन-कल्याण को मिल रही नई गति- श्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश सिंह ने जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में राज्य का हर क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है। यह यात्रा केवल योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि जनता के प्रति हमारी अटूट सेवा और समर्पण का जीवंत प्रमाण है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। जल संरक्षण और जन-कल्याण आज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यात्रा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा जबलपुर पहुंचने पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर श्री जगत बहादुर अन्नू, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री संदीप जैन एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात जबलपुर इंजिनियरिंग कॉलेज स्थित मां नर्मदा वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं सेवायात्रियों ने पौधारोपण किया। 
सेवा, समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुचा रहीं यात्रा-श्री नागर सिंह चौहान
मार्ग क्रमांक-3 की यात्रा आगर-मालवा जिले के मड़कोटा और पल्दा पहुंची। यात्रा को प्रदेश शासन के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने स्वागत किया एवं विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की। प्रदेश शासन के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संकल्प है। यह यात्रा इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भारतीय संस्कृति में सेवा को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। आगर में जिस प्रकार सैकडों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यात्रा का स्वागत किया, वह कार्यकर्ताओं के सेवा भाव और संगठन के प्रति उनकी सक्रिय सहभागिता को दर्शाता है। यात्रा का रात्रि विश्राम सारंगपुर में हुआ।
सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा-श्री राकेश शुक्ला
सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से बड़नगर के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा का बुधवार को भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मेहगांव में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष श्री धीरसिंह भदौरिया, भिंड में विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह एवं जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा के भिंड पहुंचने पर पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रशासन के मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा‘ समाज में सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा और जीव दया की भावना को मजबूत करने का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। सेवा और समर्पण भारतीय संस्कृति की पहचान हैं तथा ऐसे अभियानों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
युवा मोर्चा अध्यक्ष गौसेवा एवं लाभार्थी सम्मेलन में हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर ने बुधवार को खण्डवा जिले के मांधाता विधानसभा के मूंदी में मार्ग क्रमांक-6 की जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के सेवा यात्रियों के साथ गौसेवा की। इसके पश्चात मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर ने लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया।
देवास, आगर-मालवा, खरगोन एवं इंदौर जिले में सेवा यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्य किए
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को प्रातः खरगोन जिले के ग्राम राजपुरा स्थित निधिवन पहुंची। यहां पौधारोपण के बाद यात्रा बिस्टान के लिये रवाना हुई।यात्रा के माध्यम से युवाओं ने गांवों और कस्बों में जाकर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, गौ-सेवा और नागरिकों के साथ संवाद जैसे सेवा कार्य किये। वडनगर से वाराणसी की ओर आ रही मार्ग क्रमांक-1 से निकली यात्रा बुधवार को देवास जिले के कन्नोद के बाद संदलपुर पहुंची। यहां सेवा यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्य किए। यात्रा का रात्रि विश्राम उड़ा में हुआ। मार्ग क्रमांक 6 से चल रही यात्रा खरगोन जिले के दाउदवा और खंडवा जिले के पिपल्याफूल पहुंची। यात्रियों ने इन स्थानों पर विभिन्न सेवा कार्य किए। यात्रा का रात्रि विश्राम पाताजन में हुआ। मार्ग क्रमांक 8 की यात्रा खरगोन जिले के मुंडिया और बुरहानपुर जिले के द्वातिया पहुंची। इस दौरान सेवा यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की और स्थानीय लोगों से संवाद किया। यात्रा का रात्रि विश्राम नेपानगर में हुआ। मार्ग क्रमांक 9 की यात्रा इंदौर जिले के अंबा चंदन और देवास जिले के सेमलीखेड़ा पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम किशनगढ़ में हुआ। मार्ग क्रमांक-7 एवं मार्ग क्रमांक-5 की यात्रा भी देर शाम देवास जिले में प्रवेश कर गई है। सभी स्थानों पर सेवा यात्रियों के साथ पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न सेवा कार्य में भाग लिया।
छतरपुर, जबलपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंची यात्रा 
वाराणसी से वडनगर की ओर आ रही मार्ग क्रमांक-11 की यात्रा छतरपुर जिले के अमरोनिया और बिजावर पहुंची। सेवा यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जनसेवा का संदेश दिया। यात्रा का रात्रि विश्राम महाराजगंज में हुआ। मार्ग क्रमांक-12 की यात्रा छतरपुर जिले के बिलहरी और करारागंज पहुंची। यहां यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्य किए और स्थानीय लोगों से संवाद किया। मार्ग क्रमांक-16 की यात्रा छतरपुर जिले के पेच एवं बरकोहा पहुंची। यहां यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की। यात्रा का रात्रि विश्राम ईशानगर हुआ। मार्ग क्रमांक-17 की यात्रा जबलपुर जिले के कुंडम और पड़रिया पहुंची। यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्य करते हुए जनसेवा का संदेश दिया। यात्रा का रात्रि विश्राम जबलपुर में हुआ। मार्ग क्रमांक-18 की यात्रा पन्ना जिले के अमानगंज और पुरैना पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम हिनौता कलां में हुआ। मार्ग क्रमांक 19 की यात्रा पन्ना जिले के हिनौती और दमोह जिले के बरधा पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम फतेहपुर में हुआ। मार्ग क्रमांक-20 की यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए भिंड जिले लहार पहुंची जहा रात्री विश्राम हुआ। सभी स्थानों पर सेवा यात्रियों के साथ पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न सेवा कार्य में भाग लिया।  

                                                                                                                                   बृजगोपाल लोया   प्रदेश मीडिया प्रभारी


Leave Comments

Top