वकीलों ने शहडोल SP की कार के टायर किए पंचर: पेशी के लिए पहुंचे थे भोपाल कोर्ट, ऑटो से जाना पड़ा वल्लभ भवन

बुधवार को वकीलों ने कोर्ट चौराहे पर चक्काजाम किया। इसी दौरान पेशी के लिए भोपाल जिला न्यायालय पहुंचे शहडोल एसपी संजय अग्रवाल की कार के टायर कुछ वकीलों ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 11:11:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 
  1. शहडोल एसपी संजय अग्रवाल की कार के टायर पंचर किए गए
  2. भोपाल कोर्ट चौराहे पर एसपी ने वकीलों को समझाने का प्रयास किया
  3. विरोध जारी रहने पर कार छोड़कर आटो से वल्लभ भवन पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जहांगीराबाद थाना प्रभारी द्वारा वकील से मारपीट के आरोप के विरोध में बुधवार को वकीलों ने कोर्ट चौराहे पर चक्काजाम किया। इसी दौरान पेशी के लिए भोपाल जिला न्यायालय पहुंचे शहडोल एसपी संजय अग्रवाल की कार के टायर कुछ वकीलों ने पंचर कर दिए।

एसपी ने वकीलों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि उनका भोपाल पुलिस से कोई संबंध नहीं है, लेकिन वकील नहीं माने। स्थिति को देखते हुए एसपी कार छोड़कर आटो से वल्लभ भवन पहुंचे।

घटना के बाद पुलिस बल तैनात

बताया जा रहा है कि एसपी संजय अग्रवाल बुधवार को एक मामले में पेशी के लिए भोपाल कोर्ट आए थे। इसी दौरान वकीलों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था।
 
एसपी की कार को देखकर कुछ वकीलों ने उसके टायर पंचर कर दिए। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

Leave Comments

Top