MP BJP Incharge: बिप्लव कुमार देव बने एमपी बीजेपी के नए प्रभारी, रेखा वर्मा को मिली सह-प्रभारी की कमान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव को मध्य ...और पढ़ें

By Dhananajay Pratap SinghEdited By: ADITYA KUMAR  Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 02:57:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 
  1. बिप्लव कुमार देव को बनाया गया एमपी का नया प्रदेश प्रभारी
  2. रेखा वर्मा को सौंपी गई एमपी सह-प्रभारी की कमान
  3. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की नई सूची

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। अब तक प्रदेश की जिम्मेदारी डा. महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय संभाल रहे थे।

 
 

इसके साथ ही, मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी रहे आशीष अग्रवाल को पिछले माह 17 अगस्त को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बनाया था। अब उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। मूलत: मप्र के ग्वालियर निवासी आशीष अग्रवाल को मप्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में उनकी कार्यकुशलता और मीडिया प्रबंधन कौशल देखकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है

इधर, अग्रवाल को केंद्रीय संगठन में मिले दायित्व के बाद पिछले एक माह से अधिक समय से रिक्त मध्य प्रदेश मीडिया की कमान बृजगोपाल लोया को सौंपी गई है। उन्हें भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए लोया प्रदेश में भाजपा की मीडिया रणनीति, पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार से जुड़े मुद्दों पर मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

डा. महेंद्र सिंह को फिलहाल नहीं दी कोई नई जिम्मेदारी

अब तक प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे डा. महेंद्र सिंह की जगह बिप्लब देब को जिम्मेदारी दी गई है। डा. महेंद्र सिंह हाल तक मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे। वे संगठन की बैठकों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। 15 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा की बैठक में भी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ महेंद्र सिंह मौजूद थे। फिलहाल डा. महेंद्र सिंह को कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

मध्य प्रदेश के चार नेताओं को दूसरे राज्यों की मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय संगठन ने भाजपा के विभिन्न राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी की नई सूची में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को दूसरे राज्यों की कमान सौंपी है। भिंड जिले की अटेर सीट से भाजपा के पूर्व विधायक और मप्र सरकार के पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

मप्र से राज्यसभा सदस्य और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार को राजस्थान का सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मप्र सरकार के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को बंगाल का सह प्रभारी बनाया है। वहीं मप्र के आदिवासी नेता खरगोन सीट से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल को आदिवासी बहुल राज्य झारखंड का प्रभारी बनाया गया है।

अब तक ये नेता रहे भाजपा मप्र के प्रभारी: प्रदेश के प्रभारी नेताओं की पूरी सूची

  • बिप्लब कुमार देब: नियुक्ति 23 सितंबर 2026, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद। सह-प्रभारी रेखा वर्मा।
  • डॉ. महेंद्र सिंह: कार्यकाल - 2024 से सितंबर 2026 तक।
  • पी. मुरलीधर राव: कार्यकाल - नवंबर 2020 से 2024 तक।
  • डॉ. विनय सहस्रबुद्धे: कार्यकाल - 2014 से 2020 तक।

Leave Comments

Top